देवघर में महाशिवरात्रि पर बाबाधाम में मची भगदड़, पुलिस का लाठीचार्ज, 10 श्रद्धालु घायल

देवघर। झारखंड के देवघर में महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ मंदिर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि कुछ भक्त वीआईपी गेट से जलाभिषेक के लिए अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान कुछ देर के लिए हालात बिगड़ गए। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी भांजी। इसी दौरान कुछ देर के लिए हालात बिगड़ गए। इस अफरा-तफरी में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली रही है। शीघ्र दर्शनम् के लिए 500 रुपए शुल्क के साथ लगने वाली कतार करीब डेढ़ किलोमीटर तक लंबी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर में अब तक श्रद्धालुओं का लंबा तांता लगा हुआ है। मंदिर में हुई अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। शिवरात्रि के दिन पैदा हुए हालात को देखते हुए जिले की पूरी प्रशासनिक टीम को बदलने की मांग की जा रही है। दावा किया जा रहा है कि यह टीम श्रावणी मेले की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर सकेगी। मंदिर में हुई अफरा-तफरी में 10 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

पुलिस ने भक्तों पर लाठी भांजी, इसके बाद गेट को किया बंद

देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि पूरी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। कुछ लोग अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे बचने की आवश्यकता है। देवघर जिला प्रशासन की पूरी निगरानी में यह प्रक्रिया बेहद सुचारू तरीके से संचालित की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी को कोई चोट नहीं आई है। हर साल भीड़ बढ़ाने पर थोड़ी बहुत समस्या आती है। प्रशासन ने इसे बेहद बेहतर तरीके से संभाला है। देवघर में महाशिवरात्रि पर बाबा वैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का सैलाब दिखाई दे रहा है। सुबह 3 बजे मंदिर परिसर में सरकारी पूजा हुई। इसके बाद सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के जलार्पण के लिए पट खोल दिए गए। मंदिर में कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण की व्यवस्था की गई थी।

You may have missed