February 19, 2026

एम्स पटना में 4 लोगों की कोरोना से मौत, 16 मरीज डिस्चार्ज

file photo

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में शुक्रवार को 4 मरीजों की मौत कोरोना इलाज के दौरान हो गई। वहीं 16 मरीजों को कोरोना से स्वस्थ हो जाने पर डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा नए मरीजों में 13 की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है] जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक एम्स में शुक्रवार को पटना की 30 वर्षीय संध्या कुमारी, झारखंड की 55 वर्षीय गीता देवी, गया की 35 वर्षीय बबीता देवी, जबकि नालंदा की 70 वर्षीय कांति देवी की मौत कोरोना से हो गयी। जबकि 13 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिन्हें एम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। वहीं एम्स में शुक्रवार देर शाम तक कुल 65 मरीजों का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा था, जिसमें पटना के 8, भोजपुर, जमुई, झारखंड, नालंदा के मरीज शामिल हैं।

You may have missed