December 6, 2025

PATNA : दुल्हन बाजार में चुनावी रंजिश में हुई हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

पटना। राजधानी पटना के ग्रामीण इलाके दुल्हन बाजार में शुक्रवार को एक बार फिर चुनावी रंजिश में बांधों के घर जिसमें एक 52 वर्षीय शख्स की मौके पर मौत हो गई। जबकि 35 साल के युवक गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के शब्द पूरा गांव निवासी 52 वर्षीय प्रहलाद कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चित्कार मच गया। जबकि घायल अंकुर कुमार भी इसी गांव के रहने वाला है। उसे आनन-फानन लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हत्या के घटना के बाद इलाके में माहौल तनावपूर्ण है। दुल्हन बाजार पालीगंज विक्रम नौबतपुर समेत आसपास के कई थानों की पुलिस वहां कैंप कर रही है।

घटना के पीछे के कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वारदात पटना के दुल्हिनबाजार के शब्द पूरा गांव की है। जहां अपराधियों ने दो लोगों की गोली मार दी है। जिसमें शब्दपूरा निवासी पहलाद कुमार 52 वर्ष की मौत गोली लगने से घटनास्थल पर ही हो गयी। वहीं दूसरी तरफ गांव के अंकुर कुमार 35 वर्ष को भी गोली लगी और वह बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दुल्हिन बाजार की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही सिटी एसपी पश्चिम , पालीगंज डीएसपी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

You may have missed