February 18, 2026

LJP (R) ने पूर्व सासंद रामचन्द्र पासवान की जयंती पर किया याद

पटना। लोजपा (रामविलास) के राज्य मुख्यालय में पूर्व सासंद स्व. रामचन्द्र पासवान की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय, प्रवक्ता चन्दन सिंह, डॉ. अजय कुमार, इंदू कश्यप, प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा, नंद किशोर यादव, ओम प्रकाश भारती, संदीप मालाकार, रवि गुप्ता आदि नेताओं ने रामचन्द्र पासवान के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर याद किया।
नेताओं ने कहा कि स्व. रामचन्द्र पासवान कुशल राजनीतिज्ञ के साथ-साथ समाजवादी विचारधारा के चिंतक एवं दलितों-गरीबों के रहनुमा थे। उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। इस मौके पर डॉ. सत्यानंद शर्मा ने गरीब बच्चों के बीच कॉपी, कलम और मिठाईयां बांटी और कहा कि गरीबों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार हो, इसके लिए रामचन्द्र पासवान निरंतर प्रयास करते थे।

You may have missed