January 29, 2026

बिहार में नए साल पर मौसम ने ली करवट, 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

पटना। बिहार में एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में मंगलवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई थी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अचानक ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल रहा है, ऐसे में बिहार में नए साल पर कड़ाके की ठंड होगी। मौसम विभाग के अनुसार अब पछुआ चलने लगेगी। जिससे न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज होगी। साथ ही राज्य के कुछ जिलों में मध्यम व घने स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी का अनुमान है। ऐसे में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

गुरुवार को जिरादेई (सिवान) न्यूनतम तापमान 10.0 सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा रहा। वहीं गया सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

राजधानी पटना समेत कई जिलों में मंगलवार को मेघ गर्जन के साथ बारिश हुई थी। जबकि बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। इतना ही नहीं बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और अचानक ठंड बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। खासकर इस मौसम में बच्चों का ध्यान रखना ज्यादा जरुरी है।

You may have missed