February 17, 2026

पुलिस के लिए सिरदर्द कुख्यात अपराधी बंठा बिंद गिरफ्तार

बाढ। पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कसहा दियारा का कुख्यात अपराधी एवं पुलिस के लिए सिरदर्द बंठा बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि बंठा बिंद पर कई मामले दर्ज थे और वह रंगदारी वसूली के मामले में फरार था। एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में कसहा दियारा में की गई छापेमारी के दौरान पटना पुलिस को बंठा बिंद को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। गिरफ्तार अपराधी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

बलवा गांव में बहुत बड़े लिकर फैक्ट्री का भंडाफोड़!

वहीं एक अन्य मामले में घोसवरी थाना क्षेत्र के बलबा गांव में एएसपी लिपि सिंह के नेतृत्व में सघन छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान त्रिमहान पंचायत के मुखिया दामोदर राम सहित पांच लोग गिरफ्तार किए गए। मुखिया दामोदर राम के घर से एक देसी कट्टा, तलवार और पांच गोलियां बरामद की गई।
साथ ही गांव में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाए जाने की जानकारी भी मिली। पूरे गांव में अवैध शराब का धंधा बहुत बड़े पैमाने पर चल रहा था। छापेमारी अभियान के दौरान लगभग 2000 लीटर निर्मित और अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया। जबकि 50 लीटर शराब को जब्त कर थाना के हवाले किया गया।पूरे गांव में जमीन के अंदर शराब को गाड़ा गया था। झाड़ियों के अंदर भी शराब को छुपाया गया था। बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने का धंधा पूरे गांव में फैला हुआ था। अवैध शराब कारोबार को मुखिया का संरक्षण हासिल था। लगभग 5 घंटे तक पुलिस की छापामारी हुई और गिरफ्तार लोगों को घोसवरी थाना के हवाले कर दिया गया। छापामारी के दौरान बाढ़ इंस्पेक्टर संजीत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह के अलावा गोरखा और सैप जवान भी साथ थे।

2 thoughts on “पुलिस के लिए सिरदर्द कुख्यात अपराधी बंठा बिंद गिरफ्तार

  1. Pingback: pg slot
  2. Pingback: 918kiss

Comments are closed.

You may have missed