September 28, 2026

PATNA : पालीगंज में गोवर्द्धन पूजा पर अखंड कीर्तन का आयोजन

पालीगंज। शुक्रवार को पटना के खिरीमोड़ थाना क्षेत्र के टोला बिगहा हेमनपुर गांव में गोवर्धन पूजा के दौरान एक दिवसीय 24 घंटे का अखंड कीर्तन का शुरूआत किया गया। गोवर्द्धन भगवान के पास गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर ग्रामीणों के सहयोग से 24 घंटे का अखंड कीर्तन का शुरूआत शुक्रवार को किया गया। इसका शुभारंभ 3.30 बजे हरे कृष्णा, हरे राम के जाप व पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। वहीं एक दिवसीय 24 घंटे का अखंड कीर्तन का समापन पूर्णाहुति के साथ शनिवार को 3.30 बजे किया जाएगा। अखंड कीर्तन को सफल बनाने में टोला बिगहा गांव निवासी योगेश्वर यादव, रविंद्र कुमार, रवि कुमार, आनंद राज आनंद, आशुतोष कुमार, धनंजय कुमार, शशी रंजन, दिलीप कुमार सहित हेमनपुर के समस्त ग्रामीण इस काम को सफल बनाने में जुटे रहे।

You may have missed