February 12, 2026

तेजस्वी यादव सीएम ने नीतीश को कुशेश्वरस्थान में बाई रोड घुमने का किया चैलेंज, कहा-सब सच पता चल जाएगा

कुशेश्वरस्थान, दरभंगा। बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। उम्मीदवारों के नामांकन के बाद सभी पार्टियों के नेता अपने-अपने कैंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। एनडीए, राजद और कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेता तारापुर और कुशेश्वरस्थान में लगातार कैंप कर रहे हैं। वही अब सीएम नीतीश कुमार भी चुनाव प्रचार करने जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला हैं। राबड़ी आवास के बाहर मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चैलेंज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बाई रोड दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान का दौरा करना चाहिए। सीएम को सड़क मार्ग से घूमना चाहिए और देखना चाहिए कि उन्होंने कितना विकास किया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि “मैं नीतीश कुमार को चैलेंज करता हूँ कि वह पूरा कुशेश्वरस्थान बाई रोड घूमकर दिखा दें। कुशेश्वरस्थान में तीन प्रखंड हैं। सीएम तीनों ब्लॉक में घूमकर दिखा दें। सीएम ने कितना सड़क का जाल बिछाया है यह  जाकर विकास का हाल देखना चाहिए। सीएम हेलीकॉप्टर से जाते हैं। उनको रोड मार्ग से जाकर विकास का जायजा लेना चाहिए। कितना भ्रष्टाचार हुआ, उन्हें भी पता चलना चाहिए।

 

You may have missed