February 25, 2026

बिहार में ठंड ने दी अपने दस्तक, गिरा तापमान सुबह और रात में लोगों को होने लगा ठंड का अहसास

पटना, बिहार। बिहार में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद सुबह और रात के समय सिहरन बढ़ गई है। बता दे कि शुक्रवार को पटना के साथ साथ पुरे बिहार में मौसम शुष्क रहा। अच्छी धुप खिली रही। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट देखी गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा जो यूपी में चक्रवातीय परिसंचरणीय क्षेत्र बनाई हुई थी, अब झारखंड से पूर्व में शिफ्ट होकर छत्तीसगढ़ होते आगे बढ़ रही है। इसकी ऊंचाई 3.1 किमी से 5.4 किमी तक है। इस कारण बिहार के उत्तर-पूर्व के इलाके में एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

बात करें राजधानी पटना की तो पटना के साथ राज्यभर में अब अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। राज्य में सर्वाधिक तापमान 34 डिग्री होने से पता चल रहा है कि इसमें तेजी से गिरावट हो रही है। वहीं, राजधानी का तापमान भी नीचे आ रहा है। राजधानी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम तापमान में पिछले दो दिनों में ही तीन डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। जिसके बाद मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम तापमान में गिरावट होने से ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है।

You may have missed