February 11, 2026

BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के ट्विटर अकाउंट से हटा ब्लू टिक, जानें पूरा मामला

बिहार। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल के आधिकारिक अकाउंट से ब्लू टिक को कंपनी के द्वरा हटा दिया गया है। हालाकि अभी तक ट्विटर की ओर से लिए गए इस कदम के ऊपर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नही आया हैं और ना ही अबतक कुछ पता नहीं चल सका है। बता दे कि ट्विटर द्वारा ब्लू टिक तब हटाया जाता है जब कोई यूजर उसके नियमों की बार-बार अनदेखी करता है या फिर इनएक्टिवट होता है तब अकाउंट से ब्लू टिक को हटा दिया जाता हैं।

जानकारी के अनुसार, इसके पहले भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट बीते 14 सितंबर को हैक हो गया था। जिसके बाद साइबर सेल में भी शिकायत की गई थी। लेकिन कई दिनों तक अकाउंट रिकवर नहीं हो सका था।

You may have missed