मैट्रिक परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड हुआ ज़ारी, 25 अक्टूबर तक होगा गलतियों में सुधार
बिहार, पटना। आज बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार में होने वाले आगामी मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए डमी एडमिट कार्ड को जारी कर दिया है। यह बोर्ड की वेबसाइट पर 25 अक्टूबर तक यह अपलोड रहेगा। बता दे कि इसमें छात्र अपने नाम से लेकर अन्य किसी भी गलती में सुधार के लिए अपने डमी एडमिट कार्ड की कॉपी के साथ साथ एक आवेदन विद्यालय को देंगें जिसके बाद इसे अपडेट कर दिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, विद्यार्थियों के भरे गए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म के आधार पर उनका डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है। इसे बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर स्कूल डाउनलोड कर विद्यार्थियों को देंगें। जिसके बाद अगर कोई गड़बड़ी होगी तो उसे 25 अक्टूबर 2021 तक तक सुधार किया जाएगा। बिहार बोर्ड द्वारा जारी डमी एडमिट कार्ड में विद्यार्थियों के नाम या उनके माता- पिता के नाम की स्पेलिंग में गड़बड़ी हो या कोटि, लिंग, विषय, जन्म तिथि, फोटो या हस्ताक्षर में गड़बड़ी हो तो इसमें सुधार संबंधित विद्यालय के प्रधान द्वारा किया जाएगा।
बता दे कि यदि विद्यार्थियों के डमी एडमिट कार्ड में यदि कोई गड़बड़ी है तो स्वयं उस त्रुटि का सुधार कर अपने हस्ताक्षर के साथ उसकी एक फोटोकॉपी अपने विद्यालय प्रधान को सुधार के लिए उपलब्ध करा देंगे, जिसके आधार पर विद्यालय प्रधान ऑनलाइन त्रुटि का सुधार करेंगे।

