February 11, 2026

वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के लिए हुई शानदार पैकेज, जानिए कितना होगा शुल्क और क्या होगा खास

वाल्मीकि नगर। टाइगर रिजर्व के लिए हुई शानदार पैकेज बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए टूर पैकेज की शुरुआत की जा रही है जिसके बाद आप सस्ते दामों में यहां आकर बिहार के प्राकृतिक सौंदर्य तथा जंगल का आनंद ले सकेंगे।

22 अक्टूबर से होगी टूर पैकेज की शुरुआत, मिलेंगी यह खास सुविधाएं

बताया जा रहा है कि बिहार सरकार की ओर से बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में स्पेशल टूर पैकेज की शुरुआत की गई है जिसके बाद यहां आने वाले सैलानियों को काफी लाभ होगा इस टूर पैकेज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी अगर एक बार टूर पैकेज लेने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

बता दें कि वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में तीन प्रकार के स्पेशल टूर पैकेज की शुरुआत की गई है। इन सभी टूर पैकेज ओं में खाने से लेकर रहने तक की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में मिलने वाले टूर पैकेज कुछ इस प्रकार है

जानकारी के अनुसार अगर आप वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व में 2 दिन और एक रात वाले पैकेज को लेते हैं तो इसके तहत आपको प्रति व्यक्ति 3000 रूपये तक का शुल्क देना होगा। इसमे शनिवार व रविवार को मिलाकर दो दिन का टूर पैकेज पहले ही शुरू किया गया था जो अभी भी चलता रहेगा, इस टूर पैकेज के तहत पटना से वाल्मीकि नगर के लिए बस खुलेगी। इस पैकेज में आने-जाने से लेकर भोजन, ठहरने और घूमने की सुविधा भी शामिल है।

दो रात और 3 दिन के पैकेज को लेने के लिए आपको प्रति व्यक्ति 4500 रुपए देने होंगे। इस टूर पैकेज में सैलानियों को वाल्मीकि नगर में दो रात व तीन दिन रहने का मौका मिलेगा जिसके लिए राजधानी पटना से प्रत्येक शुक्रवार को दो बसे खुलेंगी। जानकारी के अनुसार पहला पटना-मंगुराहा-पटना भाया वैशाली जो तीन दिवसीय होगा शुक्रवार, शनिवार व रविवार का समय निर्धारित किया गया है। दूसरा पटना-वाल्मीकिनगर-पटना भाया वैशाली तीन दिवसीय शुक्रवार, शनिवार व रविवार का होगा।

बात करें वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के सबसे सस्ते पैकेज की तो यह पैकेज एक दिवसीय पैकेज है जिसके लिए आपको प्रति व्यक्ति 1200रुपए देने होंगे। इस पैकेज में आपको भोजन तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

You may have missed