August 14, 2026

मोम की गुडिया निकले लालू के बड़े लाल तेजप्रताप, 2.5 KM पैदल चले तो पैरों में पड़े छाले

पटना। राजधानी पटना में कल लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जंयती पर लालू के बड़े लाल तेजप्रताप काफी एक्शन में दिखाई दिए। कल छात्र जनशक्ति परिषद की लालू प्रसाद यात्रा के दौरान समर्थक उनके आगे-आगे पीने का बोतल का पानी डालते हुए दिखाई दिए। यात्रा के 2.5 km सफ़र भी तेजप्रताप के पैरों में छाले आ गए हैं। अपना अलग संगठन छात्र जनशक्ति परिषद बनाकर तेजप्रताप ने सोमवार को ढाई किमी की यात्रा कर पटना के गांधी मैदान से JP आवास चरखा समिति कदमकुआं तक गए थे। जिसके बाद तेजप्रताप ने पैरों में खुद के मरहम लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

जानकारी के अनुसार,  छात्र जनशक्ति परिषद की ओर से किए गए इस आयोजन में युवाओं के पैरों में भी छाले पड़ गए हैं। तेजप्रताप यादव ने इन सभी के पैरों की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है और इन छालों को जेपी के विचारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से जोड़कर बताया है। उन्होंने राजद के नेताओं को यह मैसेज भी दिया है कि इस तरह के कार्यक्रम आगे लगातार जारी रहेगा।

इसके साथ साथ यह भी माना जा रहा हैं की उनका दिल राजद के कुछ नेताओं से टूट चुका है। तेजप्रताप जगदानंद को हिटलर कहकर हटाने की मांग भी कर चुके हैं। जब उनके खास आकाश को छात्र राजद से हटा दिया गया तब राजद का संविधान दिखाते हुए उन्होंने कोर्ट तक जाने की धमकी पार्टी को दे दी थी।

You may have missed