गोपालगंज में शराब के नशे में धुत पिता ने बेटे की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने दबोचा

गोपालगंज । गोपालगंज में पिता ने अपने ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार पिता रिटायर्ड आर्मी का जवान है और उसने शराब के नशे में धुत होकर लाइसेंसी हथियार से घटना को अंजाम दिया है।

बेटा इंजीनियर था व वह वर्क फ्रॉम होम के तहत घर पर रहकर ही काम करता था। राजू सिंह (26) उचकागांव थानाक्षेत्र के झिरवा के रिटायर्ड आर्मी का जवान शंभूनाथ सिंह का बेटा था।

सभी नगर थाना के रामनरेश नगर वार्ड 26 में रहते थे। नगर थाना अध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घटना के समय घर में बाप-बेटा व मां थी। आरोपी रिटायर्ड आर्मी का जवान शंभुनाथ सिंह वह इतने नशे में था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पिता घायल हैं जो नशे में धुत थे। इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि पुलिस घटना के हरेक पहलुओं की जांच कर रही है।

आरोपी पिता अपना जुर्म कबूल कर रहा है उसका कहना है कि उन्होंने खुद बेटे को गोली मारी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है घटना का कारण क्या था।

पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर उसका भी इलाज सदर अस्पताल में करवा रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

 

You may have missed