November 16, 2025

सीनियर IPS आलोक राज, जितेंद्र सिंह गंगवार, नैयर हसनैन खां, सुनील कुमार समेत कई IPS का ट्रांसफर-पोस्टिंग

पटना। प्रदेश में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। वहीं 89 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर तबादला पदस्थापन करते हुए एडीजी रैंक के अधिकारियों का भी तबादला किया है, साथ ही कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डीजी  आलोक राज को ट्रेनिंग का डीजी बनाया गया है। वहीं विशेष सशस्त्र पुलिस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं एडीजी सीआईडी विनय कुमार को लॉ एंड आर्डर का अपर पुलिस महानिदेशक व प्रोविजन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। जबकि जितेंद्र सिंह गंगवार को अब एडीजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं एडीजी मुख्यालय जितेंद्र कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग अतिरिक्त प्रभार प्रबंध निदेशक बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम दिया गया है। नैयर हसनैन खां को निगरानी विभाग एडीजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी सुनील कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि 2018 और 2019 बैच के 16 आईपीएस अधिकारियों का भी ट्रांसफर किया गया है। उन्हें विभिन्न दिलाओ में एएसपी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के तौर पर पोस्टिंग दी गई है।

You may have missed