पालीगंज : मोहर्रम पर्व को लेकर एसडीओ ने की शांति समिति की बैठक

पालीगंज। बुधवार को आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर एसडीओ ने पालीगंज अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक बुलाई। बैठक की अध्यक्षता पालीगंज एसडीओ मुकेश कुमार ने किया। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए। वहीं इस बैठक में कोविड गाइडलाईन के तहत ही मोहर्रम पर्व मनाने का निर्देश सभी लोगों को दिया गया। इस दौरान एसडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि सामाजिक भाईचारा बनाकर मोहर्रम पर्व को लोग मनायें। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के तरफ से जारी कोविड गाइडलाइन के तहत ही पर्व मनाने की छूट दी गई है। मोहर्रम पर्व के दौरान जुलूस पर पूरी तरह रोक रहेगी। सभी लोग कोरोना नियमों का पालन करते हुए घर पर ही मोहर्रम पर मनाएं और गलत अफवाहों से भी बचे रहे। अगर क्षेत्र में कोई व्यक्ति गलत अफवाह फैलाकर अराजकता फैलाना चाह रहा है तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे ताकि उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
मौके पर पालीगंज बीडीओ चिरंजीवी पांडेय, पालीगंज सीओ, खिरीमोड़ थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार, पालीगंज थाना के एसआई अरुण सिंह, माले नेता अनवर हुसैन, किसान महासभा के नेता दिलीप ओझा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed