October 29, 2026

पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता जनार्दन शर्मा का निधन, कुछ दिनों से तबीयत थी खराब

पटना । पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता जनार्दन शर्मा का निधन हो गया। कुछ दिनों से उनकी तबीयत काफी खराब थी। गुरुवार की सुबह उनके निधन के बाद से शोक की लहर है।

जनार्दन शर्मा पालीगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। भाजपा के टिकट पर उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि बाद में वो कांग्रेस में चले गए। जनार्दन शर्मा के निधन की खबर सामने आते ही कई कांग्रेस नेताओं ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा समेत अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

You may have missed