September 10, 2026

सहरसा : बहू के साथ ससुर जबरन बनाना चाहता था अवैध संबंध, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या

सहरसा । जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बिहरा वार्ड 13 में महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसका आरोप महिला के ससुर और पति पर लगाया गया है। लोगों ने महिला के पति व ससुर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।

बता दें कि बहू के साथ ससुर जबरन अवैध संबंध बनाना चाह रहा था, जिसका विरोध करने पर ससुर विश्वनाथ साह ने उसका गर्दन दबा कर मार डाला। लाश को घर में छिपाकर ठिकाना लगाने के लिए रात का इंतजार कर रहा था।

इस बीच चार साल का उसका छोटा पोता अवनीश कुमार ने पड़ोस में अपनी मां के मरने जाने की सूचना दी। इसके बाद लोग की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला के ससुर विश्वनाथ साह और पति शत्रुघ्न साह को पकड़ लिया।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। नवहट्टा थाना क्षेत्र के केदलीपट्टी में गायत्री देवी का मायका है। उसकी शादी बिहरा थाना क्षेत्र के बिहरा वार्ड-13 में विश्वनाथ साह के बेटे शत्रुघ्न साह से हुई थी। गायत्री देवी को दो बेटा है।

महिला के भाई रतन साह ने बताया कि ससुर विश्वनाथ साह उसके साथ यौन संबंध बनाना चाहता था। जिसका गायत्री देवी विरोध करती थी। इसी वजह से ससुर और पति ने मिलकर गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं, बिहरा थानाध्यक्ष प्रमोद झा के अनुसार मामला हत्या का ही लग रहा है।

You may have missed