October 26, 2026

सीवान में अपराधियों ने दिनदहाड़े चार लोगों को मारी गोली, दो की मौत

सीवान । जिले के रामप्रीत मोड़ पर गुरुवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने चार लोगों को गोली मार दी। इसमें दो की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए।

घायल की पहचान रधुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला के अशोक पटेल व महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा के रामेश्वर प्रसाद के बेटे मनीष कुमार के रूप में हुई। जबकि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed