September 12, 2026

जहानाबाद में खाना बनाने के दौरान गैस लीक होने से घर में लगी आग, चार महिलाओं समेत छह लोग झुलसे

जहानाबाद । जिले में गैस सिलेंडर लीक होने से घर में भीषण आग लग गई। इसमें छह लोग झुलस गए। इनमें चार महिलाएं, एक बच्चा और एक बुजुर्ग है। सभी को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।।

कदौना ओपी क्षेत्र के सिकरिया गांव में सभी लोग श्राद्ध में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद कुछ लोग रुके हुए थे। इनसभी लोगों के लिए खाना घर की महिलाएं बना रही थी तभी गैस सिलेंडर लीक हो गया व घर में आग लग गई। इस दौरान घर में मौजूद चार महिलाएं, एक बच्चा और एक बुजुर्ग झुलस गए।

आगलगी की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी फायर स्टेशन में दी गई जिसके बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इधर, झुलसे छह लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।

You may have missed