फतुहा : टेम्पो पर लोड 24 कार्टून विदेशी शराब जब्त, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

फतुहा। गुरूवार देर रात फैक्ट्री मोड़ के पास टेम्पो पर लोड 24 कार्टून विदेशी शराब को पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस ने मौके से तीन धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आॅटो को जब्त करते हुए एक बाइक भी बरामद किया है। विदेशी शराब मैकडोवेल कंपनी की थी। जब्त शराब में 180 एमएल, 375 एमएल व 750 एमएल की बोतल शामिल है। कार्टून को प्लास्टिक के बोरे में पैक कर टेम्पो में छिपाकर रखा गया था। टेम्पो पर चालक के अलावे एक धंधेबाज बैठा था तथा दूसरा धंधेबाज टेम्पो के आगे-आगे बाइक से चल रहा था।
एसआई मिथिलेश कुमार ने बताया कि शराब को दियारा क्षेत्र से लाया गया था तथा उसे डिलेवरी के लिए ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार धंधेबाजों में राघोपुर के कृष्णा कुमार, राकेश कुमार तथा नीतीश कुमार शामिल है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। जब्त किए गए विदेशी शराब की बाजार में अनुमानित कीमत लाख रुपए की बतायी जा रही है।

You may have missed