नाबालिग व विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खेत में जा रही थी धान रोपने, चार युवकों ने किया अगवा फिर की शर्मनाक हरकत
सुपौल । जिले में नाबालिग और विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। यह शर्मनाक वारदात पिपरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 30 जून को हुई। बता दें कि विवाहित महिला व नाबालिग धान रोपने के लिए गांव की ही अन्य महिलाओं के साथ निकली थी।

इस बीच मौका पाकर चार युवकों ने विवाहिता व नाबालिग का अपरहण कर लिया। इसके बाद चारों ने जिला मुख्यालय के एक होटल में इस घटना को अंजाम दिया।
एक जुलाई को किशनपुर बस स्टैंड के पास दोनों पीड़िताओं को छोड़ कर फरार हो गए। पंचायत में पीड़िताओं के नहीं आने के बाद लोगों ने शुक्रवार को थाने में एफआईआर कराई है।

