बिहार के मंत्री मुकेश सहनी ने लखनऊ में प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन, कल करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

सेंट्रल डेस्क। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री मुकेश सहनी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की जनता की मांग पर पार्टी विस्तार के लिए गोमतीनगर में अवस्थित बिपुलखंड में प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में उनकी पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रदेश कार्यालय के शुभारंभ पर उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी लिया।

इससे पहले अपराह्न 01:30 बजे मुकेश सहनी लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचे, जहां विकासशील इंसान पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने उनका  स्वागत किया। उनकी अगवानी करने हजारों की संख्या में गाड़ियों का काफिला पहुंची व शहर लालरंग के बैनर और पोस्टर से रंगा दिया।

इस गर्मजोशी से स्वागत के लिए मुकेश सहनी ने अपने कार्यकतार्ओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि हमें इसी मजबूती से उत्तर प्रदेश में अपने समाज को मजबूत करना है। अगर हम मजबूत होते हैं, तो हमारा समाज आगे बढ़ेगा।

वहीं, मुकेश सहनी की अगुवानी करने आए कार्यकर्ता ने खूब आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं निषादों ने ललकारा है बिहार ही नहीं उत्तरप्रदेश में भी सरकार बनाना है आदि नारों से पूरा लखनऊ शहर गुंजायमान कर दिया।

बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री मुकेश सहनी कल प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। प्रदेश में विकासशील इंसान पार्टी की लॉन्चिंग से समाज में काफी उत्साह है। इस अवसर पर विकासशील इंसान पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी लौटन राम निषाद, राजाराम बिन्दु राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कमलेश केवट राष्ट्रीय सचिव सह संसदीय बोर्ड सदस्य, रमेश केवट राष्ट्रीय महासचिव, संतोष सहनी राष्ट्रीय अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, इत्यादि मौजूदथे।

About Post Author

You may have missed