September 11, 2026

पत्नी के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल, जानें इसके बाद क्या हुआ

छपरा । बिहार में एक व्यक्ति के होश उड़ गए जब उसकी ही पत्नी के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल हो गया। यही नहीं वीडियो पति के पास भी पहुंचा। वीडियो एक सप्ताह है।

इसमें महिला के साथ छह लोग दुष्कर्म कर रहे हैं। पीड़िता ने मामले में पुलिस से भी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है। महिला का मेडिकल कराया गया।

बता दें कि सारण जिले में एक शादीशुदा महिला के साथ एक सप्ताह पहले छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया और फिर वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होते ही घटना ने तूल पकड़ लिया। 23 जून की रात को पीड़ित महिला शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के ही छह लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया।

घटना के बाद आरोपियों ने महिला को धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को नहीं बताना है। डरी सहमी महिला घर पहुंची, लेकिन इस बात की उसने किसी को जानकारी नहीं दी।

इस दौरान महिला का वीडियो वायरल हो गया। पत्नी से गैंगरेप का वीडियो जब पति के पास पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। पूछताछ के दौरान महिला ने पति को सारी बात बताई। इसके बाद महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

You may have missed