February 23, 2026

बख्तियारपुर में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गंगा किनारे मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश

बख्तियारपुर। पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर जान ले ली। मृतक का शव गुरूवार को गंगा घाट के किनारे से बरामद की गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मृतक की पहचान देदौर गांव निवासी स्व. महेंद्र राय के पुत्र बृजनंदन कुमार के रूप में हुई है।


मिली जानकारी के अनुसार, बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के देदौर गांव के रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक को अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी है। मृतक का शव गंगा किनारे से बरामद की गई है। घटना की सूचना मिलने के उपरांत बख्तियारपुर पुलिस मौके वारदात पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घटना का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर घटना को ले मृतक के गांव में आक्रोश देखा जा रहा है।

You may have missed