February 23, 2026

पटना में प्रेमी जोड़े ने गला काटकर किया आत्महत्या का प्रयास, जानें क्या है वजह

पटना । पटना के होटल में प्रेमी जोड़े ने शनिवार को आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों ने अपने गले को ब्लेड से काट लिया। दोनों की हालत गंभीर है और पीएमसीएच में इलाज चल रहा है। यह घटना पटना के पाटलिपुत्रा थाना के कुर्जी इलाके की है। जहां पर राज रेस्टोरेंट व होटल है। आत्महत्या का प्रयास करने वाले लड़के का नाम अजय कुमार है। जबकि, लड़की का नाम चंचल कुमारी है। दोनों की उम्र 23 साल है। ये दोनों ही सुपौल जिले के बरेल के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की।

राज रेस्टोरेंट में शनिवार की दोपहर एक बजे के करीब दोनों पहुंचे। वहां पर एक कमरा लिया। दोनों एक ही कमरे में ठहरे थे। शाम छह बजे के बाद अचानक से दोनों ने ब्लेड लेकर गला काट लिया। दोनों कमरे के अंदर ही बंद थे। उसी बीच होटल का स्टाफ वहां कुछ सामान पहुंचाने गया था। काफी देर तक उसने बाहर से आवाज लगाई। जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने अपने वरीष्ठ कर्मियों को सूचना दी। फिर दूसरी चाभी से गेट को खोला गया। कमरे में लड़का और लड़की खून से लथपथ थे।

तब मामले की जानकारी पाटलिपुत्रा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही चंद मिनटों में पुलिस टीम होटल पहुंच गई। उस वक्त तक दोनों की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। जल्दी से दोनों को इलाज के लिए कुर्जी फैमिली हॉस्पिटल भेजा गया। मगर, स्थिति बेहद खराब होने के कारण बेहतर इलाज के लिए दोनों को कुछ देर बाद ही वहां से पीएमसीएच भेज दिया गया।

शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया दोनों प्रेमी युगल हैं। इनके परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इस कारण दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किया। थानेदार एसके शाही ने बताया कि दोनों की स्थिति गंभीर है जिससे बयान नहीं लिया जा सका है। एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

You may have missed