August 25, 2026

PATNA : फुलवारी शरीफ में फिर एक युवक की मिली लाश, नहीं हो पाई पहचान

फुलवारी शरीफ। पटना के फुलवारी थाना क्षेत्र में फिर एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई। हाल के दिनों में यह तीसरी लाश मिलना बताया जा रहा है। फुलवारी शरीफ के नवादा गांव के पास खेत से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक के शव को बरामद किया गया। पगडंडियों पर अज्ञात शव मिलने से इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। हालांकि उसकी पहचान किसी ने नहीं किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेजा। थानेदार आर रहमान ने बताया कि अज्ञात युवक का शव मिला है, जिसके शरीर पर कोई चोट या अन्य निशान नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त कराने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा कि उसकी मौत कैसे हुई।
बता दें कि कुछ दिनों के अंतराल पर फुलवारी थाना क्षेत्र में लावारिस रूप में लाशें मिलने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले करोड़ी चक में एक युवक का शव बरामद हुआ था। वह इलाके में रहकर पलम्बर का काम करता था। उससे पहले कोरजी गांव के पास खेतो में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बाद में पता चला कि वह लाश नवादा के ही रहने वाले एक व्यक्ति का था।

You may have missed