October 26, 2026

मौसम विभाग का अलर्ट : बिहार के कई जिलों में 12 मई तक होगी अच्छी बारिश व पड़ेंगे ओले

पटना । बिहार में अचानक मौसम सुहाना हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है। वहीं लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में अच्छी बारिश हुई। हालांकि इस बीच बक्सर में सबसे ज्यादा 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बिहार के मौसम विभाग ने 12 मई तक के लिए राज्य के कई जिलों में बारिश-आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। जिसको देखते हुए अरवल, जहानाबाद, गया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, रोहतास, औरंगाबाद, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, बक्सर, जमुई, कैमूर, पश्चिम चंपारण,  सीवान,  सारण और गोपालगंज जिले के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 मई तक इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में एक दो जगहों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

You may have missed