October 28, 2026

नवादा में शराब की सूचना मिलने पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, तीन लोग हिरासत में

नवादा । बिहार के नवादा में शराब की सूचना मिलने पर छापेमारी करने के लिए गई पुलिस पर शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना सोमवार की देर रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर गांव में घटी। अचानक पथराव होने के कारण पुलिस टीम को वापस लौटना पड़ा। इस घटना में किसी भी पुलिस कर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है।

वहीं पुलिस की जीप आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। सुबह पुलिस ने घटना मेंं शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वास्तविक अपराधी की पहचान में पुलिस जुटी हुई है।

You may have missed