September 21, 2026

BIHAR : JDU ने किया सभी 243 विधानसभा में प्रभारियों का पुनर्गठन, देखें पूरी सूची

पटना। जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सूबे के सभी 243 विधानसभा में प्रभारियों का पुनर्गठन करते हुए विधानसभा प्रभारी का मनोनयन कर दिया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 243 विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रभारियों के पुनर्गठन से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत एवं सशक्त होगी।
प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी का मनोनयन: वहीं श्री कुशवाहा के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रभारी का मनोनयन किया गया है। युवा प्रकोष्ठों में श्याम कृष्णा उर्फ श्याम पटेल, विशन कुमार बिट्टु (दक्षिण बिहार), अंकित कुमार तिवारी (उत्तर बिहार), महिला प्रकोष्ठ में श्वेता विश्वास, प्रो. सुहेली मेहता, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ संजय मालाकार, लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री (उत्तर बिहार) और प्रवीण चन्द्रवंशी (दक्षिण बिहार) को मनानित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुये प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने बताया कि शेष प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारियों के मनोनयन की घोषणा बाद में की जायेगी।
विधानसभा प्रभारियों की सूची देखें

You may have missed