September 22, 2026

छपरा : बसाहियां पंचायत के मुखिया ने खिलाड़ियों को दिए बैट-बॉल, कहा- क्रिकेट में युवा बना सकते हैं कैरियर

छपरा। छपरा जिला के पानापुर प्रखंड के मड़वा बसाहियां पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह ने पंचायत में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बाबा इलेवन बसंतपुर के क्रिकेट खिलाड़ियों को बैट-बॉल प्रदान किया। साथ ही मुखिया ने खिलाड़ियों को यूनिफॉर्म और क्रिकेट किट देने का भरोसा भी दिलाया। उन्होंने कहा कि खेल भी युवाओं के लिए एक बेहतर भविष्य का माध्यम है। इसमें युवा अपना कैरियर बना सकते हैं।
मौके पर टीम के सदस्य उज्जवल तिवारी, मनु कुमार, सूरज कुमार, पप्पू कुमार, विश्वकर्मा कुमार, विवेक कुमार, गोविंद कुमार, आशीष कुमार, महेश्वर कुमार, विक्रम कुमार, गुड्डू कुमार आदि खिलाड़ी मौजूद थे।

You may have missed