September 12, 2026

PATNA : पूर्व केन्द्रीय मंत्री डुमर लाल बैठा की 96वीं जयंती मनायी गयी

पटना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डुमर लाल बैठा की 96वीं जयंती शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गयी।
इस अवसर पर डुमर लाल बैठा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. समीर ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज के दलित, अल्पसंख्यक, महिला एवं पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिये कई कार्यक्रम चलाये। आज कृतज्ञ राज्य स्व. डुमर लाल बैठा के योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करती है। इस अवसर पर स्व. बैठा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा, अरविंद लाल रजक, डॉ. पुरूषोत्तम मिश्र, ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, पटना नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन, मृणाल अनामय, सुदय शर्मा एवं अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्व. बैठा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may have missed