September 13, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 2 की मौत, 7 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में गुरूवार को 2 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए 7 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, पटना एम्स में फुलवारीशरीफ की 68 वर्षीय शीला श्रीवास्तव जबकि पटना की 80 वर्षीय गौरी देवी की मौत हो गयी है। वहीं गुरूवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 7 नये मरीज की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें पटना, बोकारो, सारण के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

You may have missed