PATNA : महाप्रबंधक के नेतृत्व में फिट इंडिया साइक्लोथोन का आयोजन

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल द्वारा शनिवार को महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी के नेतृत्व में पाटलिपुत्र रेल परिसर में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत फिट इंडिया साइक्लोथोन का आयोजन किया गया। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा कौमुदी त्रिवेदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरूआत की गई। इस आयोजन में पूर्व मध्य रेल के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि फिट इंडिया साइक्लोथोन के आयोजन से भारत सरकार का फिट इंडिया और ग्रीन इंडिया के उद्देश्य की पूर्ति होगी। इससे रेलकर्मियों के मध्य फिटनेस का संदेश जाएगा। साथ ही ग्रीन इंडिया के दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल के सभी अधिकारी और कर्मचारी काफी ऊजार्वान और फिटनेस के प्रति सजग हैं। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में प्रत्येक भारतीय नागरिक को फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज के मूलमंत्र के तहत अपने स्वस्थ्य के लिए प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे का समय निकालना हितकर है। इसी क्रम में जागरुकता लाने के लिए आज साइक्लोथोन का आयोजन किया गया।