February 16, 2026

हॉप टिल यू ड्राप-2021 का जश्न : होटल पनाश में लगेगा डांस, मस्ती और हंगामा का तड़का

पटना। पटनावासियों के नए साल के जश्न को खास बनाने के लिए होटल द पनाश में हॉप टिल यू ड्राप-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नए वर्ष का स्वागत करने के लिए जहां इंडियन आइडल फेम सिंगर रितिका राज के जबरदस्त गानों का परफॉरमेंस होगा तो वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी। रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में  होटल पनाश के आपरेशन मैनेजर कुमोद शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में हाई वोल्टेज डांस और म्यूजिकल इवेंट का भरपूर तड़का लगेगा, जिससे लोग अपने आप को झूमने से रोक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में डीजे डांस संग खाने-पीने से लेकर मनोरंजन की बेहतरीन व्यवस्था की गयी है। साथ ही सरकार के कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शिरकत करने वाले ग्राहकों को मुफ्त में मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम की शुरूआत शाम 7 बजे से होगी। सिल्क रूट में गजल के कार्यक्रम के साथ खाने-पीने की व्यवस्था 1599 प्रति व्यक्ति की गयी है। जबकि युवाओं के लिए स्टेप अप हॉल में डीजे डांस की व्यवस्था भी 1599 प्रति व्यक्ति की गयी है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कपल के लिए 3999, एडल्ट के लिए 2499, और 6 से 12 वर्ष के बच्चे के लिए 999 रुपये एंट्री फीस रखा गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत अतिथि अनलिमिटेड स्टार्टर्स, अरे आफ मॉक टेल्स, गाला बुफे डिनर, वेलकम ड्रिंक्स का लुत्फ उठा सकेंगे।
मौके पर होटल के आईटी एवं एचआर मैनेजर राजीव कुमार, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिस्टी और शेफ बालमुकुंद प्रसाद उपस्थित थे।

You may have missed