February 16, 2026

PATNA : किसान बिल के विरोध में आयोजित धरना में शामिल होंगे कांग्रेसी

पटना। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा है कि केंद्र सरकार के कृषि संबंधी काले कानूनों से बिहार और पूरे देश के किसानों में गुस्सा है। इसके विरोध में 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे से गांधी मैदान में आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जन भी बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा है कि इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा भी उपस्थित रहेंगे। सभी पार्टीजनों से कोविड-19 के लिए जारी सरकारी दिशा निर्देर्शों का पालन करते हुए भाग लेने की अपील की गई है। श्री राठौड़ ने कहा है कि काले कानूनों की वापसी तक पार्टी किसानों के इस देशव्यापी आंदोलन का समर्थन करेगी।

You may have missed