February 16, 2026

पटना एम्स के निदेशक की मां योगेश कुमारी का निधन, एम्स में शोक की लहर

फुलवारी शरीफ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की निवासी और मुरैना जिले में जन्मी पटना एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार सिंह की माताजी योगेश कुमारी की 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बताया जाता है कि वे काफी दोनों से अस्वस्थ चल रही थी और पटना में अपने पुत्र एम्स निदेशक डॉ. प्रभात कुमार के चिकित्सक आवास में ही रह रही थी। एम्स निदेशक की माता जी के निधन की खबर से एम्स में शोक की लहर दौड़ गयी।
एम्स से मिली जानकारी के अनुसार, माताजी का गुरूवार तड़के 3.30 बजे निधन हो गया। वे अपने पीछे परिवार में 4 पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गयी हैं, जिनमें डॉ. प्रभात कुमार सिंह ज्येष्ठ पुत्र हैं। योगेश कुमारी एक धर्म-परायण महिला थी, जो अपने पीछे कई नाती-पोतियों समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। एम्स निदेशक की माताजी का पार्थिव शरीर के दर्शनार्थ के लिए दिनभर चिकित्सकों एवं गणमान्य लोगों का ताता लगा रहा। एम्स फैकल्टी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, डीन डॉ. उमेश भदानी, एम्स नोडल कोरोना आफिसर डॉ. संजीव कुमार समेत संस्थान के कई चिकित्सकों और अधिकारियों-कर्मियों ने शोक प्रकट किया है। बताया गया है कि उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार की सुबह 10 बजे पटना एम्स आवासीय परिसर शुरू होकर पटना के दीघा घाट जायेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।

You may have missed