August 27, 2026

पटना की सड़क पर ‘आधी आबादी’ का दंगल, जमकर चले लाठी-डंडे, कोई हताहत नहीं

पटना। राजधानी पटना की सड़क पर आज आधी आबादी का दंगल देखने को मिला। महिलाओं का दंगल देखने के लिए सड़क पर लोगों की काफी भीड़ इक्टठा हो गई। उक्त वाक्या कांग्रेस मैदान के पास जगत नारायण रोड पर मंगलवार की दोपहर हुई। बीच सड़क पर महिलाओं का ‘दंगल’ देखकर राहगीर हक्का-बक्का रह गए। दोनों एक-दूसरे को गालियां देते-देते पटकम-पटकी करने लगीं। देखते ही देखते इस दंगल में दानों के परिवारवाले पहुंच गए और उनके बीच भी दंगल का दूसरा दौर शुरू हो गया। दोनों ने मारपीट शुरू कर दी।
बताया जाता है कि दोनों ठेले पर भोजन बेचती थीं। जगह अतिक्रमित करने के लिए उनके बीच मारपीट हुई। इस दौरान उनके परिवारवालों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे भी बरसाए। हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मारपीट की सूचना मिलते ही कदमकुआं थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष निशिकांत निशि ने बताया कि दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया है। किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

You may have missed