August 27, 2026

नेताओं-कार्यकर्ताओं से कुछ इस अंदाज में मिले CM नीतीश, SELFI खिंचवाई, देखें तस्वीरों में

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने और रिकार्ड 7वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार मंगलवार की शाम जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में अपने मंत्रियों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। यहां वे अपने अलग अंदाज में नजर आए। हारे प्रत्याशियों का हौसला भी बढ़ाया तथा सेल्फी भी खिंचवाई। इस दौरान पार्टी कार्यालय के अंदर और बाहर कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ रही। नीतीश कुमार इस दौरान पार्टी की महिला कमांडों से भी मिले।

बता दें नीतीश कुमार ने कई रिकार्ड बनाए और बनाए रिकार्ड को तोड़े भी, जिसमें शराबबंदी को लेकर बनाए गए मानव श्रृंखला, जल-जीवन-हरियाली को लेकर बनाए गए मानव श्रृंखला, दहेजबंदी को लेकर बनाए गए मानव श्रृंखला शामिल हैं। जिसमें रिकार्ड बने और टूटे भी और अब नीतीश कुमार ने नया रिकार्ड बनाते हुए बिहार में लगातार चौथी बार सीएम पद की शपथ ली।


मुख्यमंत्री जदयू कार्यालय में मंत्रियों, सासंदों व विधायकों तथा आम कार्यकर्ताओं से मिलकर कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलना उनका काम है। विधानसभा चुनाव में हारे प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इससे निराश होने की जरूरत नहीं है। नेताओं-कार्यकर्ताओं के बीच वे घुलते-मिलते दिखे। उन्होंने उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

You may have missed