October 12, 2026

एम्स में कोरोना से 4 लोगों  की मौत ,24 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये ,11 लोगों ने कोरोना को हराया ,मिली छुट्टी

फुलवारी  शरीफ । पटना एम्स में शुक्रवार को 4 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 24 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में 4 लोगों कि मौत कोरोना से हो गयी । वहीं शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 24 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसके अलावा  एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया ।

You may have missed