February 15, 2026

BIHAR : अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी को ले कैमूर प्रेस क्लब ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

कैमूर (भभुआ)। रिपब्लिक भारत के प्रमुख संपादक अर्नव गोस्वामी के विरुद्ध महाराष्ट्र सरकार के साथ-साथ मुंबई पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कैमूर प्रेस क्लब यूनियन के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह एवं सचिव मनीष पांडे के नेतृत्व में कैमूर जिला के पत्रकार यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें गोस्वामी को बिना कोर्ट को सूचित किए और बिना कोर्ट के वारंट के गिरफ्तारी के सवाल पर प्रेस यूनियन के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए गोस्वामी को तत्काल रिहा करने करने की मांग रखी है। पत्रकार यूनियन ने कहा है कि पत्रकार के साथ ऐसा दुर्व्यवहार से चौथे स्तंभ को कमजोर करने की जो साजिश रची गई हैं, वह दमनात्मक कार्रवाई को दर्शाता है। यदि पत्रकार गोस्वामी को रिहा नहीं किया गया तो काली पट्टी बांधकर जिले के तमाम पत्रकार अपना काम करेंगे और विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा। कैमूर प्रेस क्लब ने मांग किया है कि पत्रकार गोस्वामी को तत्काल रिहा किया जाए। इसके अलावा कैमूर जिला में पत्रकारों की गरिमा और सुरक्षा की दृष्टिकोण से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया। ज्ञापन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल के साथ ही प्रेस क्लब आॅफ इंडिया को भी भेजा गया है।

You may have missed