नेत्रहीन स्कूल की छात्राओं ने व्हाइट केन डे पर निकाली रैली

पटना सिटी। इंटरनेशनल व्हाइट केन डे पर कुम्हरार स्थित नेत्रहीन बालिका विद्यालय में मनाया गया। उद्धघाटन करते सीआईडी के आईजी अजिताभ कुमार ने छात्राओं का प्रोत्साहन किया। पद्मश्री डॉ आरएन सिंह और सचिव विजय कुमार सिंह के द्वारा छात्राओं के बीच व्हाइट केन का वितरण किया गया। इसके पूर्व छात्राओं ने स्वागत गान पेश किया। अंत में छात्राओं ने व्हाइट केन के साथ एमवे के विक्रेताओं और कर्मियों के साथ मिलकर रैली निकाली और लोगों को संदेश दिया कि नेत्रहीनों के साथ पैदल चलने और वाहन चालक सहानूति बरतें। धन्यवाद ज्ञापन जसवंत सिंह ने किया।

About Post Author