PATNA : 25 सितम्बर को काली पट्टी बांध मुख्यमंत्री आवास मार्च निकालेगा क्षत्रिय सेवा महासंघ
पटना। राजधानी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने व सजा पूरी करने के बाद भी जेल में बंद पूर्व सांसद आंनद मोहन की रिहाई की मांग को लेकर क्षत्रिय सेवा महासंघ ने आगामी 25 सितम्बर को गांधी मैदान स्थित गांधीजी की मूर्ति के पास से काली पट्टी बांध कर मुख्यमंत्री आवास मार्च करने की घोषणा की है।
आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनवंत सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के समक्ष आत्मदाह करने की घोषणा के आलोक में उन्हें सुबह आठ बजे से पूर्व ही पटना पुलिस उनके कंकड़बाग आवास से यह कहकर गिरफ्तार कर परसा थाना ले गई कि सिटी एसपी कंकड़बाग थाना में कार्यक्रम के बारे में बात करेंगे। बाद में मुझे 7 बजे संध्या में रिहा किया गया। जबकि सचिवालय थानाध्यक्ष का अखबारों में यह बयान देना कि मुख्यमंत्री आवास के पास से दोपहर में गिरफ्तारी हुई है झूठ का पुलिंदा है। श्री राठौर एवं क्षत्रिय संगठनों के नेताओ ने कहा कि 25 सितम्बर को काली पट्टी के साथ होने बाले मुख्यमंत्री आवास मार्च मील का पत्थर साबित होगा।
संवाददाता सम्मेलन में सुनील सिंह, करणी सेना के अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, अखिल भारतीय क्षत्रिय सेवा दल के अध्यक्ष नितेश सिंह कच्छवाहा, जनसेवा क्षत्रिय विकास समिति के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, चन्द्रशेखर विचार मंच के अध्यक्ष प्रेम शंकर चौहान आदि थे।


