106वीं जयंती पर याद किए गए बिहार के पूर्व सीएम भोला पासवान शास्त्री
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की 106वीं जयंती सोमवार को बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक सादे समारोह में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. समीर कुमार सिंह ने की।
इस अवसर पर भोला पासवान शास्त्री के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. समीर कुमार सिंह ने कहा कि भोला पासवान शास्त्री बिहार ही नहीं बल्कि देश के बड़े कद्दावर नेता थे। वे तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं इंदिरा गांधी के कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री भी थे। उन्होंने कहा कि स्व. भोला पासवान शास्त्री की ईमानदारी कर्तव्य परायणता एवं देशभक्ति की मिशाल देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।
इसके पूर्व स्व. भोला पासवान के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, प्रमोद कुमार सिंह, गजानंद शाही, अरविन्द लाल रजक, मंजीत आनंद साहू, प्रदुम्न कुमार यादव, धनंजय शर्मा, जगन्नाथ पाठक, मनोज कुमार सिंहा, राकेश कुमार सिंहा, राजन यादव, मिथिलेश शर्मा मधुकर, संतोष श्रीवास्तव, सतीश कुमार केसरी, आनन्द बिहारी सिंह आदि नेताओं ने भी भोला पासवान शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


