PATNA-घर से बाहर खेलने निकला सात साल का बालक लापता,खोजबीन कर रहे परिजन बेहाल
फुलवारीशरीफ।पटना के के फूलवारी शरीफ के टमटम पड़ाव निवासी मो अनवर के सात साल का बेटे उमैद अनवर रविवार शाम करीब 5 बजे घर से खेलने निकला।लेकिन काफी देर बाद जब वह वापस घर नही लौटा तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने बताया कि उनका लड़का शाम में निकला लेकिन पता नही किधर भटक गया । वह पहले भी घर से बाहर कम ही निकलता था । इस सम्वन्ध में स्थानीय फुलवारीशरीफ थाना को भी सूचना दे दिया गया है।वहीं देर रात तक बच्चे के बारे में कोई अता पता नही चलने से परिजन बेहाल हो रहे हैं। परिजनों ने बच्चे के बारे में कोई जानकारी होने पर 8809741316 इस नम्बर पर सूचना देने की गुजारिश की है । लापता बालक के घरवाले बुरी तरह से परेशान हैं।परिजन लापता बालक को ढूंढने के लिए हर तरह से प्रयत्न कर रहे हैं।ऐसे में अगर किसी को बच्चे की सूचना मिलता है।तो ऊपर लिखे नंबर पर संपर्क करके खबर दे सकते हैं।


