BIHAR : 80 लाख की चरस के साथ दो तस्कर समेत 5 गिरफ्तार, बॉलीवुड से कनेक्शन जुड़ने की आशंका

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले की चकिया पुलिस ने टोल गेट के पास से कार सवार दो तस्करों को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर 3 साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। महाराष्ट्र नंबर की कार से चरस की खेप मुजफ्फरपुर से मुंबई ले जाया जा रहा था। इस बरामदगी के बाद बॉलीवुड से कनेक्शन जुड़ने की आशंका है।
कस्टम अधिकारी के अनुसार, तस्करों के पास से 26.5 किलो चरस बरामद किया गया है। बरामद चरस का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 80 लाख है। एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो से जांच करायी जायेगी। तस्करों से पूछताछ की जा रही है। तस्करों की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर से उनके तीन साथियों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों ने कुलार महाराष्ट्र के मलाई पठानबाड़ी के अपावाड़ाक कुलार के उस्मान सफी व चाल आनंदी नगर थाना के कुलार अपावाड़ा मलाई ईस्ट महाराष्ट्र के विजय वंशी शामिल हैं। मादक पदार्थ ले जाने की सूचना मिलने पर चकिया पुलिस ने टाल गेट पर गतिविधि बढ़ा दी। जांच के दौरान स्वीफ्ट डिजायर कार से लाल रंग की ट्राली बैग में रखे 52 पॉकेट मादक पदार्थ जब्त हुए। जांच के दौरान वह चरस निकली। दो सेलफोन भी जब्त किये गये। पूछताछ में दोनों तस्करों ने मुजफ्फरपुर के कुछ लोगों का नाम बताया, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। सेलफोन की वैज्ञानिक तरीके से पड़ताल की जा रही है। तस्करों का कनेक्शन मुम्बई के किन-किन लोगों से है, इसकी तह तक पुलिस जायेगी।

You may have missed