February 20, 2026

भाजपा के बूथ अध्यक्षों, बीएलओ-टू एवं सप्त ऋषियों की बैठक, रुन्नीसैदपुर विधानसभा में भाजपा का प्रत्याशी हो

रुन्नी सैदपुर (सीतामढ़ी)। रुन्नीसैदपुर विधानसभा अन्तर्गत नवोदय कोचिंग सेंटर, मानिक चौक के सभागार में भाजपा कौड़िया लालपुर के शक्ति केंद्र प्रभारी नीरज ठाकुर की अध्यक्षता में तीन पंचायतों कौड़िया लालपुर, मानिक चौक पश्चिमी एवं बहिलवाड़ा उर्फ गाढ़ा भाजपा के बूथ अध्यक्षों, बीएलओ-टू एवं सप्त ऋषियों की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे स्थानीय जिला पार्षद सदस्य मुनीता देवी के पति सह भाजपा नेता शिवचन्द्र पंडित ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमलोग रुन्नीसैदपुर विधानसभा के अंतर्गत आते हैं। यहां वर्षो से भाजपा के कार्यकर्ताओं की कठिन परिश्रम के बदौलत इनके घटक दल विधायक एवं सांसद तो बन जाते हैं। बल्कि भाजपा के ही कार्यकर्ताओं की बातों को पद हासिल करने के बाद में तिरस्कार करने लगते हैं। अतएव रुन्नीसैदपुर विधानसभा में भाजपा का प्रत्याशी होना चाहिए।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बैठक का संचालन भाजपा नेता जलेश्वर कुमार यादव ने किया। वहीं सोमवार के बैठक में उपस्थित भाजपा नेता जलेश्वर कुमार यादव ने कहा कि बूथ लेवल पर व्हाट्सएप्प ग्रुप बनाना है, साथ ही वर्चुअल रैली के लिए हम सभी को तैयार रहना है। श्री यादव ने यह भी कहा कि जातीय गणना करने का निर्णय हम सभी का उत्तरदायित्व हैं। श्री यादव ने बैठक में उपस्थित लोगों के समक्ष देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों को घर-घर पहुंचाने की चर्चा करने का अपील किया।
बैठक में उपस्थित हुए भाजपा नेता शिवचन्द्र पंडित, भाजपा के युवा नेता जलेश्वर कुमार यादव, शक्ति केन्द्र प्रभारी नीरज ठाकुर, डॉ गोपेश कुमार उर्फ गोपी जी, बूथ अध्यक्ष ब्रह्मदेव मंडल, बूथ अध्यक्ष सह पूर्व वार्ड सदस्य शत्रुघ्न राय, उदय चंद्र झा, सुरेन्द्र झा,शिव कुमार झा, राहुल ठाकुर, हरिश्चंद्र बैठा, संजय यादव, रामकृत राय, महेश अग्निहोत्री, श्याम कुमार, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सुबोध कुमार, अनिल झा, बिन्देश्वर राम, रामकिशोर झा इत्यादि।

You may have missed