August 30, 2026

PATNA : संपत्ति विवाद में युवक ने चाचा-चाची पर किया चाकू से हमला, महिला की मौत

पटना। राजधानी पटना में संपत्ति विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा और चाची पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें चाची की मौत हो गई है। घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के चैली टाल इलाके में घटी है। बताया जाता है कि संपत्ति विवाद को लेकर पूर्व से चाचा-चाची से विवाद चल रहा था। रविवार को उक्त संपति को लेकर भतीजे का चाचा-चाची से विवाद हो गया और भतीजे ने चाचा और चाची पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। घायल चाचा और चाची को इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।