महागठबंधन के सभी दलों की बैठक संपन्न,शक्ति सिंह गोहिल ने कहा मिलकर लड़ेंगे,चुनाव जीत हमारी होगी
पटना।आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में महागठबंधन के सभी दलों के बीच आज बैठक संपन्न हुई।इस बैठक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कई मुद्दों को लेकर आपस में चर्चा हुई।इस दौरान महागठबंधन के सभी नेताओं ने कहा की हम सब मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।जहां तक नेतृत्व का प्रश्न है,हम सब मिलकर सुलझा लेंगे। इस मौके पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राज्यसभा सदस्य शक्ति सिंह गोहिल,प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, कांग्रेस के प्रभारी सचिव अजय कपूर एवं वीरेंद्र राठौर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह,राजद के राज्यसभा सांसद डॉ मनोज कुमार झा,रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा,वीआईपी के मुकेश साहनी हम के अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आदि उपस्थित थे।इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रभारी सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि बिहार के लोग वर्तमान शासन से बहुत दुखी हैं।जनता त्राहिमाम कर रही हैं।इस समय हम सभी दलों को एकजुट होकर बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की लड़ाई छेड़ देनी होगी।उन्होंने कहा कि महागठबंधन में कहीं कोई दरार नहीं है। आज सत्ता में बैठी भाजपा-जदयू की सरकार जनता के दुख दर्द की अनदेखी कर रही हैं।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सभी दल मिलकर लड़ेंगे और जनता के आशीर्वाद से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी।इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने कहा कि बिहार की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है।उन्होंने कहा की बिहार में बिहार में अगली सरकार महागठबंधन की बनेगी।


