December 8, 2025

नेपाल ने मानी भारत की बात, टला बिहार पर बाढ़ का खतरा

पटना/पश्चिम चंपारण। भारत का नेपाल से बढ़ी तल्खी के बीच राहत की खबर आई है। वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज के दाएं एफलेक्स बांध की मरम्मत को नेपाल की ओर से हरी झंडी मिल गई है। जिससे बिहार और यूपी पर संभावित बाढ़ का खतरा टलता नजर आ रहा है। कारण अगर ऐसा नहीं होता तो गंडक के तटवर्ती इलाके खासकर उत्तर बिहार में बाढ़ से भारी तबाही की आशंका थी। नेपाल सरकार ने संभावित बाढ़ और बराज पर बढ़ रहे दबाव को देखते हुए कटावरोधी कार्य कराने की अनुमति प्रदान की है। नवलपरासी सीडीओ वासुदेव ने इस आशय से जुड़ा पत्र जारी किया। इसके उपरांत मंगलवार से मरम्मत का काम शुरू हुआ। जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।
नेपाल के संपर्क पदाधिकारी सह भू-अर्जन पदाधिकारी तारा सिंह ने बताया कि भारतीय अभियंताओं ने एफलेक्स बांध की सुरक्षा के लिए 50 मजदूरों को नेपाल ले जाने की अनुमति मांगी थी। बता दें कि शीर्ष कार्य प्रमंडल वाल्मीकिनगर के अंतर्गत कुल चार कटाव निरोधी कार्य कराने हैं। नौ करोड़ की लागत से किया जा रहा कटावरोधी कार्य मध्य चरण में है।

https://youtu.be/IdvQzUrLxNE

You may have missed